शाहजहांपुर: आजाद अधिकार सेना ने आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया
दरअसल आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने कई समस्याओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देते हुए आंगनबाड़ी भर्ती 2024 में भ्रष्टाचार और अनियमिताओं का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग की है।