शाहजहांपुर: होंडा कॉलोनी न्यू बस अड्डा के पास से एक व्यक्ति की बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
दरअसल लखीमपुर खीरी के सिंहासन थाना क्षेत्र के रहने वाले सोनू सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बाइक चोरी होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह गोमती नगर लखनऊ में इंटरप्राइजेज कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता है। और वह अपनी बाइक से 20 मार्च को किसी काम को लेकर रोजा क्षेत्र में आया हुआ था। इसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई।