शाहजहांपुर: पीडब्ल्यूडी में किसानों ने शंभू बॉर्डर से किसानों को हटाने और किसान नेताओं की गिरफ्तारी का किया विरोध प्रदर्शन
दरअसल भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने और किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। किसान यूनियन का कहना है कि किसान अपनी मांगों को लेकर 13 महीने से शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे।