शाहजहांपुर: पुलिस लाइन में एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों से लगवाई दौड़ व पीआरवी वाहनों को किया चेक
दरअसल आज पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए दौड़ लगवाई। इस दौरान परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। साप्ताहिक परेड के दौरान पीआरबी 112 वाहनों को भी चेक कर उपकरणों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।