शाहजहांपुर: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री का मोबाइल हुआ चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR
दरअसल रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के रहने वाले दिनेश प्रताप ने ट्रेन से मोबाइल चोरी होने की थाना सदर बाजार पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताएं कि 21 फरवरी को वह दिल्ली रेलवे स्टेशन से रायबरेली स्टेशन तक पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उसका मोबाइल किसी व्यक्ति ने चोरी कर लिया।