मुलताई: मुलताई के गांधी चौक में विराजे भगवान गणेश 151 लीटर दूध से किया गया अभिषेक, महाआरती का हुआ आयोजन।
Multai, Betul | Sep 16, 2024 नगर के गांधी चौक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है। गणेश उत्सव मंडल द्वारा बीती रात गांधी चौक पर गणेश अथर्वशीर्ष के पाठ का सुंदर आयोजन किया गया। इसी के साथ 151 लीटर दूध से भगवान श्री गणेश का अभिषेक भी किया गया। गांधी चौक गणेश उत्सव मंडल के अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने बताया की यह नगर के सबसे पुराने मंडलों में से एक है।