बिसवां: ठाकुरनपुरवा गांव में युवक पर पड़ोसियों ने लगाया मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का किया आरोप
Biswan, Sitapur | Mar 11, 2026 रेउसा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार रेउसा थाना क्षेत्र के ठाकुरन पुरवा भदमरा गांव निवासी अनूप कुमार पुत्र परमेश ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी श्रीराम पुत्र रामासरे और उनके पुत्र दिनेश ने दबंगई करते हुए उनके साथ मारपीट की।