पौड़ी: पौड़ी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रात भर चलाया अभियान
Pauri, Garhwal | May 11, 2025 जनपद पौड़ी में शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पौड़ी पुलिस शख्त हो गई है। पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह-शाम चेकिंग कर लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही, जो लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं या शराब पीकर वाहन चला रहे हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।