जिलाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर छठ महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलेभर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज जिला एवं अनुमंडल स्तर के अधिकारियों द्वारा विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, समतलीकरण, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम सहित अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर सभी सुविधाएं समय पर पूरा करने का निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित की जाएं।
#iprd
#BiharGovernment
#PublicService
#chhathparv
#CMSamrat
#samratchaudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 12, 2026