टीकमगढ़: 26 जनवरी को शहर में 'एक शाम भारत मां के नाम' होगा कार्यक्रम, राजमहल स्थित धर्मशाला में वीर शिवाजी छात्र संगठन ने की बैठक
टीकमगढ़ में होगा 'एक शाम भारत मां के नाम' कार्यक्रम शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान, शहर के वीर शिवाजी छात्र संगठन के युवा एक नाम भारत मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जानकारी देते हुए प्रवीण चौधरी ने बताया राजमहल स्थित धर्मशाला में बैठक रखी गई। इस दौरान गणतंत्र दिवस की शाम कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा बनाई गई