उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की डीएम डॉ. अंकुर लाठर की चर्चा हो रही है। डीएम की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिस पर उनकी खूब सराहना हो रही है। दरअसलद्व डीएम राजकीय मुक्त बधिर विद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के क्रिकेट खेला। फतेहगढ़ में स्कूल निरीक्षण का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि डीएम तमाम व्यवस्थाओं की जांच कर रही हैं। डीएम ने स्कूल में बच्चों को मिल रही शिक्षा, शिक्षण व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा लिया। डीएम को अपने बीच देखकर बच्चों के चेहरे खिल गए। बच्चों से संवाद के क्रम में डीएम ने उनके शैक्षणिक स्तर और विषयों की जानकारी ली।
Korba, Korba | Aug 21, 2026