कोरबा में लगातार मवेशी सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। उरगा थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार ने चार गौवंश को टक्कर मार दी। हादसे में तीन गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। कार चालक के नशे में था जिसकी वजह से यह घटना हुई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं बजरंग दल और गौसेवकों ने मृत गौवंश को सड़क से हटवाया और घायल का उपचार कराया। बजरंग दल ने घटना पर नाराजगी जताते हुए इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Korba, Korba | Aug 21, 2026