कोरबा के बुधवारी बायपास पर सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें सवार महिलाओं, बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहीं हादसे के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। ई-रिक्शा चालक के साथी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की जांच की जा रही है।
Korba, Korba | Aug 21, 2026