पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री संतोष सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई, UPI स्कैनर भी भेजा
गैंगस्टर लांरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह से 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। पैसे नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे मंत्री संतोष सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। मामले में बिहार के डीजीपी को अवगत कराया गया है।दरअसल, इस बार लारेंस बिश्नोई के निशाने बिहार के श्रम मंत्री संतोष सिंह हैं।