पटना ग्रामीण: बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, इंडी गठबंधन के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी अपने साथ सबको डूबा देंगे
भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे इंडिया गठबंधन को लेकर अपना बयान दिया है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता धीरे-धीरे करके राहुल गांधी की जहाज से भाग रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि राहुल गांधी खुद डूबेंगे और सबको डूबा भी देंगे।