पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार को राबड़ी आवास में नहीं करने देंगे प्रवेश : तेज प्रताप यादव
एक तरफ जहां सबकी नजर राबड़ी आवास पर चल रहे दही चूड़ा भोज पर टिकी हुई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस भोज में शामिल होंगे या नहीं। तो वहीं दूसरी तरफ मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे विधायक तेज प्रताप यादव ने साफ तौर पर कह दिया है कि उनका मन सीएम नीतीश कुमार को इनवाइट करने का नहीं है और वह सीएम नीतीश कुमार को राबड़ी आवास में एंट्री भी नहीं करने देंगे।