पटना ग्रामीण: पटना जू के पास यातायात जागरूकता अभियान, यमराज ने बिना हेलमेट चलने वालों को दी चेतावनी
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पटना जू के पास यातायात के नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों को रोक कर उन्हें पहले तो हेलमेट पहनाया गया और उसके बाद यमराज का रूप धारण किए हुए व्यक्ति ने जागरुक करते हुए कहा कि अगर आप हेलमेट पहन कर नहीं चलेंगे तो यमराज आएंगे और लेकर चले जाएंगे।