पटना ग्रामीण: 21वीं सदी के भारत को विश्व गुरु बनाएगा महाकुंभ : उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा महाकुंभ जाएंगे। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है और इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी आवाहन किया है कि सभी लोग महाकुंभ नहाने जाएं। मौके पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महाकुंभ हमारे सांस्कृतिक विरासत का वह स्वरूप है जो 21वीं सदी के भारत को विश्व गुरु बनाएगा।