पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री मंगल पांडे ने कहा, विरोधी दल को बिहार की जनता 2025 में समाप्त कर देगी
बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि मकर संक्रांति के बाद इस बार यही होगा की जो दल विरोधी दल के रूप में जाना जाता है उसे बिहार की जनता 2025 में पूर्ण रूप से समाप्त कर देगी और भविष्य में यह दल पूर्ववर्ती राजनीतिक दल के रूप में जाना जाएगा।