समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 30 अक्टूबर 2026
नीलाम पत्र वाद के 20 मामलों की सुनवाई, एक मामले में 50 हजार रुपये की राशि जमा
लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने पर जोर
आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को उप विकास आयुक्त, बक्सर श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में नीलाम पत्र वाद से संबंधित कुल 20 मामलों की सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान संबंधित अधियाची विभागों के प्रतिनिधियों, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम तथा संबंधित देनदारों की उपस्थिति में सभी मामलों की सुनवाई की गई। इस क्रम में एक मामले में देनदार द्वारा अधियाची विभाग के पक्ष में 50,000 (पचास हजार) रुपये की बकाया राशि जमा कराई गई।
शेष मामलों में दोनों पक्षों की बातों को सुनने एवं उपलब्ध अभिलेखों के अवलोकन के उपरांत अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई। संबंधित पक्षों को निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया, ताकि मामलों में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करते हुए बकाया राशि की वसूली एवं लंबित वादों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #BiharNews
13 views | Buxar, Bihar | Oct 30, 2026