आचार्य नरेंद्र देव स्कूल में पोलियो उन्मूलन जागरूकता अभियान आयोजित
- साबित खिदमत फाउंडेशन अस्पताल एवं मानवाधिकार टीम की संयुक्त पहल
बक्सर खबर। आचार्य नरेंद्र देव स्कूल में साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल तथा मानवाधिकार टीम के संयुक्त तत्वावधान में पोलियो उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लगभग 400 बच्चों को जागरूकता टोपियां वितरित की गईं तथा उन्हें पोलियो बीमारी, इसके दुष्परिणाम, बचाव, दवा एवं टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि पिछले वर्ष भी पोलियो उन्मूलन के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकालकर व्यापक अभियान चलाया गया था। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बच्चों और समाज के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है
Buxar, Buxar | Oct 30, 2026