गाज़ियाबाद: गर्मी शुरू होते ही गाजियाबाद में जल व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू करने में जुटा नगर निगम
मौसम में बदलाव आ चुका है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। गर्मी शुरू होते ही नगर निगम ने जल व्यवस्था को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की बेहद आवश्यकता पड़ती है, ऐसे में गाजियाबाद में जगह-जगह जल व्यवस्था को सुचारु किया जा रहा है, जिससे लोगों को कोई परेशानी ना हो।