गाज़ियाबाद: नंदग्राम पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ राजनगर एक्सटेंशन से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम पुलिस ने एक अभियुक्त मनीष को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष नंदग्राम ने बताया कि मनीष ने यह तमंचा दिल्ली में राह चलते व्यक्ति से खरीदा था और इस तमंचे के माध्यम से वह लूट की वारदात को अंजाम दिया करता था।उन्होंने बताया कि इसके पास से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। मनीष के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।