गाज़ियाबाद: आपराधिक न्यास भंग करने वाले 4 अभियुक्तों को साहिबाबाद पुलिस ने राजेंद्र नगर से किया गिरफ्तार
थाना साहिबाबाद पुलिस ने अपराधिक न्यास भंग करने वाले विजय, अमर, ब्रजकिशोर और आबिद को गिरफ्तार किया। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बीती 22 मार्च को जेबी डेकोर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सामान वापस न करने के संबंध में थाना साहिबाबाद पर मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके पास से सामान बरामद किया है।