गाज़ियाबाद: थाना कौशाम्बी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बना रहा था शारीरिक संबंध
थाना कौशाम्बी पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे कुलदीप मौर्य नाम के 1 शातिर अभियुक्त को दिल्ली जाने वाले रास्ते पर पैसीफिक माल के सामने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बीते 17 मार्च को थाना कौशाम्बी पर वादिया की ओर से बताया गया था कि आरोपी कुलदीप ने शादी का झूठा झांसा देकर 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाया।