गाज़ियाबाद: क्राइम ब्रांच पुलिस ने नंदग्राम क्षेत्र से अवैध गांजे की तस्करी व बिक्री करने वाले 1अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
गुरुवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने थाना नंदग्राम क्षेत्र से अवैध गांजे की तस्करी व बिक्री करने वाले शिवम मिश्रा नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से तस्करी कर लाया हुआ 10 किलो 200 ग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ है। अवैध गांजे की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपए है।