गाज़ियाबाद: साहिबाबाद पुलिस द्वारा आपराधिक न्यासभंग कारित करने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 32 पीस LED व अन्य सामान बरामद
गुरुवार को थाना साहिबाबाद पुलिस ने आपराधिक न्यासभंग कारित करने वाले विजय पांडेय, अमर सिंह, बृजकिशोर और आबिद नाम के r अभियुक्तों को द्वारकाधीश आफिस के सामने राजेन्द्र नगर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से 32 पीस LED, 4 जनरेटर, 8 माईक, 4 एम्लीफायर, 4 मर्करी लाईट, 5 स्पीकर व अन्य सामान बरामद हुआ है।