नबीनगर: राजकीय मध्य विद्यालय टंडवा में पुनपुन महोत्सव की तैयारी को लेकर बीडीओ ने की बैठक
नबीनगर प्रखंड के टंडवा में राजकीय रूप से पहली बार आयोजित होने वाले दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव की तैयारी को लेकर राजकीय मध्य विद्यालय टंडवा में बीडीओ अरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक शनिवार की दोपहर दो बजे हुई. बीडीओ ने कहा कि 18 एवं 19 दिसंबर को पुनपुन महोत्सव आयोजित होगा. मौके पर टंडवा थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद, बीईओ राजनारायण राय सहित अन्य मौजूद थे.