नबीनगर: सोहदा गांव में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त के घर पर चस्पाया इश्तेहार
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में प्राथमिकी अभियुक्त ओमप्रकाश सिंह के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पाया है. थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त व्यक्ति के ऊपर थाने में प्राथमिकी दर्ज है. जो फरार चल रहा था. कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चस्पाया गया है.