नबीनगर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में नबीनगर में निकला रोषपूर्ण कैंडल मार्च
माली थाना क्षेत्र के मझौली खम्भा गांव में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में गुरुवार की शाम 6:00 बजे भीम आर्मी सह आजाद पार्टी के लोगों द्वारा रोषपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च नबीनगर शहर से होते हुए बस स्टैंड तक निकाली गई. कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हत्यारो को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए फांसी दो के नारे लगा रहे थे.