Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक : 19 जून 2026 बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी "बिहार दर्शन" कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालन के संबंध में जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पर्यटन विकास से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बिहार दर्शन कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं कार्यान्वयन संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लख़ीसराय ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से समृद्ध राज्य है, जहां अनेक ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिनमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की अपार संभावनाएं हैं। बैठक में लखीसराय जिले के छह संभावित पर्यटन स्थलों के विकास पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इनमें जनजातीय पर्यटन, दुग्धम ट्रेक पर्यटन, कृषि पर्यटन, ग्राम पंचायत पर्यटन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन तथा कुंदर बराज एवं मोरबे डैम को जल पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना शामिल है। साथ ही होम-स्टे व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी संस्थान यथा बड़हिया जिला परिषद, विद्यापीठ में स्तिथ RCD गेस्ट हाउस, कुंदर बराज सर्किट हाउस एवं जिला सर्किट हाउस के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस पहल से पर्यटन स्थलों की वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन संभव होगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार, होम-स्टे, हस्तशिल्प, स्थानीय खान-पान एवं अन्य पर्यटन आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति प्राप्त होगी। बैठक के अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों को बिहार दर्शन कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा पर्यटन स्थलों के समग्र विकास हेतु रचनात्मक एवं व्यवहारिक सुझाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

7 views | Lakhisarai, Bihar | Jun 19, 2026

MORE NEWS

रातभर सोता रहा परिवार,सुबह खुला ऐसा राज कि गांव में मच गई चीख-पुकार ! पुलिस जुटी है जांच में। #bihar #Lakhisarai #police 
#सस्पेंस

रातभर सोता रहा परिवार,सुबह खुला ऐसा राज कि गांव में मच गई चीख-पुकार ! पुलिस जुटी है जांच में। #bihar #Lakhisarai #police #सस्पेंस

Surajgarha, Lakhisarai | Jun 20, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 19.06.2026

आज दिनांक 19.06.2026 को जिला पदाधिकारी, लखीसराय की अध्यक्षता में लखीसराय जिले के दूरस्थ एवं सेवा वंचित क्षेत्रों में मोबाइल टावर की स्थापना हेतु उपयुक्त भूमि की पहचान, आवंटन एवं स्थानीय समन्वय से संबंधित विषय एवं इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों के चयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि दूरसंचार मंत्रालय, संचार विभाग, भारत सरकार द्वारा लखीसराय जिले में कुल चार मोबाइल टावरों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय के आलोक में संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए संभावित स्थलों का चयन किया गया। चयनित स्थलों में हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम के निकट मोरवे डैम के पीछे का क्षेत्र, लटिया भगवा टोला (कोरासी) तथा सतघरवा महाजनवा शामिल हैं। इन स्थानों पर मोबाइल टावर स्थापित होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर दूरसंचार सुविधा उपलब्ध होगी तथा डिजिटल कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि चयनित स्थलों पर भूमि उपलब्धता, आवश्यक अनुमतियों एवं अन्य प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि आम जनता को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सुविधा मजबूत होने से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी।

इसके अतिरिक्त बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में संभावित परीक्षा केंद्रों के चयन पर भी चर्चा की गई। इस संदर्भ में कुल 10 स्थलों का चयन करने पर विचार किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शिवम कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 19.06.2026 आज दिनांक 19.06.2026 को जिला पदाधिकारी, लखीसराय की अध्यक्षता में लखीसराय जिले के दूरस्थ एवं सेवा वंचित क्षेत्रों में मोबाइल टावर की स्थापना हेतु उपयुक्त भूमि की पहचान, आवंटन एवं स्थानीय समन्वय से संबंधित विषय एवं इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों के चयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि दूरसंचार मंत्रालय, संचार विभाग, भारत सरकार द्वारा लखीसराय जिले में कुल चार मोबाइल टावरों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय के आलोक में संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए संभावित स्थलों का चयन किया गया। चयनित स्थलों में हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम के निकट मोरवे डैम के पीछे का क्षेत्र, लटिया भगवा टोला (कोरासी) तथा सतघरवा महाजनवा शामिल हैं। इन स्थानों पर मोबाइल टावर स्थापित होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर दूरसंचार सुविधा उपलब्ध होगी तथा डिजिटल कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि चयनित स्थलों पर भूमि उपलब्धता, आवश्यक अनुमतियों एवं अन्य प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि आम जनता को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सुविधा मजबूत होने से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी। इसके अतिरिक्त बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में संभावित परीक्षा केंद्रों के चयन पर भी चर्चा की गई। इस संदर्भ में कुल 10 स्थलों का चयन करने पर विचार किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शिवम कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 19, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक : 19 जून 2026

बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

जिलाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), लखीसराय की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति के समक्ष लंबित वादों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि बच्चों से जुड़े मामलों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए ताकि बच्चों के हितों की प्रभावी सुरक्षा हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, गंभीरता एवं मानवीय दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समिति के सदस्यों को बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण वातावरण में कार्य करने तथा उनके सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बालकों के हितों की रक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए।

बैठक के दौरान बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा बच्चों के पुनर्वास, संरक्षण एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

उल्लेखनीय है कि बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक प्रत्येक तीन माह पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की जाती है। इन बैठकों में बाल हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाता है तथा बच्चों के मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की जाती है। जिला प्रशासन बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा बच्चों के सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री सुमित कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक श्रीमती वंदना पाण्डेय, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह, सदस्य सिम्मी कुमारी एवं सरिता कुमारी सहित जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक : 19 जून 2026 बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश जिलाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), लखीसराय की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति के समक्ष लंबित वादों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि बच्चों से जुड़े मामलों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए ताकि बच्चों के हितों की प्रभावी सुरक्षा हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, गंभीरता एवं मानवीय दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समिति के सदस्यों को बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण वातावरण में कार्य करने तथा उनके सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बालकों के हितों की रक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा बच्चों के पुनर्वास, संरक्षण एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उल्लेखनीय है कि बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक प्रत्येक तीन माह पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की जाती है। इन बैठकों में बाल हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाता है तथा बच्चों के मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की जाती है। जिला प्रशासन बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा बच्चों के सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री सुमित कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक श्रीमती वंदना पाण्डेय, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह, सदस्य सिम्मी कुमारी एवं सरिता कुमारी सहित जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 19, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 19 जून 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा-2026 को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, लखीसराय एवं पुलिस अधीक्षक, लखीसराय की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा संचालन में प्रतिनियुक्त कोई भी पदाधिकारी या कर्मी परीक्षा अवधि के दौरान केंद्र के अंदर-बाहर अनावश्यक आवाजाही नहीं करेंगे।

जिले में नीट यूजी पुनर्परीक्षा के लिए कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व प्रातः 9:00 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए कर्मी ही बायोमेट्रिक सत्यापन का कार्य करेंगे। किसी भी स्थिति में बायोमेट्रिक कर्मियों में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्र के भीतर अभ्यर्थियों के बैठने हेतु कुर्सियों की व्यवस्था, बायोमेट्रिक सत्यापन सूची तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश केंद्राधीक्षकों को दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में स्थित सभी फोटोकॉपी, स्टेशनरी, साइबर कैफे एवं अन्य संबंधित दुकानों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा। साथ ही केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एवं टाइमर की कार्यशीलता की समुचित जांच संबंधित दंडाधिकारी द्वारा पूर्व में ही कर ली जाए। किसी प्रकार की तकनीकी समस्या पाए जाने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का निष्पक्ष एवं सफल संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शिवम कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 19 जून 2026 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा-2026 को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, लखीसराय एवं पुलिस अधीक्षक, लखीसराय की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा संचालन में प्रतिनियुक्त कोई भी पदाधिकारी या कर्मी परीक्षा अवधि के दौरान केंद्र के अंदर-बाहर अनावश्यक आवाजाही नहीं करेंगे। जिले में नीट यूजी पुनर्परीक्षा के लिए कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व प्रातः 9:00 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। बैठक में बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए कर्मी ही बायोमेट्रिक सत्यापन का कार्य करेंगे। किसी भी स्थिति में बायोमेट्रिक कर्मियों में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्र के भीतर अभ्यर्थियों के बैठने हेतु कुर्सियों की व्यवस्था, बायोमेट्रिक सत्यापन सूची तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश केंद्राधीक्षकों को दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में स्थित सभी फोटोकॉपी, स्टेशनरी, साइबर कैफे एवं अन्य संबंधित दुकानों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा। साथ ही केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एवं टाइमर की कार्यशीलता की समुचित जांच संबंधित दंडाधिकारी द्वारा पूर्व में ही कर ली जाए। किसी प्रकार की तकनीकी समस्या पाए जाने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का निष्पक्ष एवं सफल संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शिवम कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 19, 2026