कनवास: खेड़ली में आयोजित कथा में नृसिंहजी और दुर्गा की झांकी सजाई गई, भगवान और तुलसीजी की हल्दी रस्म रखी गई
Kanwas, Kota | Nov 10, 2024 खेड़ली में आयोजित नानी बाई रो मायरा कथा के दूसरे दिन यानी रविवार दोपहर 12 बजे कथा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कथा वाचक पंडित देवीचरण ने कहा की इंसान का जब अच्छा समय हो तो इतराना नहीं चाहिए। वहीं अगर समय ख़राब चल रहा है तो घबराना नहीं चाहिए। दुख के समय अपना व पराये की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि नृरसिंह ने अपने भाई बन्धु परिवार वाले सब को आजमाया था।