कनवास: मेवात ढाबे के सामने नील गाय कार और बाइक से टकराई, 4 युवक घायल, गाय की मौके पर हुई मौत
Kanwas, Kota | Nov 11, 2024 राष्ट्रीय राज मार्ग 52 पर स्थित मेवात ढाबे के सामने सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे हादसा हो गया। हादसे में नील गाय के टकराने से एक बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते निल गाय की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार सवार 2 युवक व बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए। इस दौरान सूचना पर पहुँचे टोल प्लाजा कर्मचारियों ने सभी घायलों को राजकीय अस्पताल पंहुचाया।