समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1482,
दिनांक 24/9/2026,
==================
नगर पंचायत भवानीपुर में गुरुवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत हुआ “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश के आलोक में नगर पंचायत भवानीपुर द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाली विभिन्न स्वच्छता एवं पर्यावरण संबंधी गतिविधियों की श्रृंखला में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत परिसर एवं पूर्व निर्धारित स्थलों पर फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भवानीपुर को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ नगर के रूप में विकसित करना है।
इस अवसर पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा, “पर्यावरण संतुलन और स्वच्छ जीवन के लिए पौधे लगाना बेहद आवश्यक है।
'एक पेड़ माँ के नाम' पहल न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि यह मातृत्व के प्रति हमारे सम्मान का भी प्रतीक है।”
कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी,स्वच्छता पदाधिकारी,नगर पंचायत के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने मिलकर पर्यावरण रक्षा और स्वच्छता का संकल्प लिया।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील किया गया है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, अपने-अपने परिसरों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और नगर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने में सहयोग करें।
Cm Samrat
#samratchoudhary
8 views | Purnia, Bihar | Sep 24, 2026