समाहरणालय पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:1489,
दिनांक: 24/09/2026,
=======================
नगर पंचायत बायसी में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत चलाया गया जन-जागरूकता अभियान ।
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा.प्र. से. के दिशा निर्देश के आलोक मे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत दिनांक 24 सितंबर 2026 को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने एवं कचरा न फैलाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता साथी के सदस्यों एवं आम नागरिकों के सहयोग से सामुदायिक जागरूकता एवं जन-संगठन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरे का उचित निपटान करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही डिस्पोजेबल कप,प्लेट एवं कटलरी के उपयोग को हतोत्साहित करने तथा इनके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल एवं पुनः उपयोग योग्य सामग्री के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में पेय पदार्थों के लिए स्टील/कांच की बोतल, टंबलर एवं मग आदि के पुनः उपयोग योग्य विकल्पों को अपनाने के लिए आम नागरिकों को प्रोत्साहित किया गया।
लोगों को बताया गया कि एकल-उपयोग वाली डिस्पोजेबल सामग्री के कम से कम उपयोग से कचरा उत्पादन में कमी लाई जा सकती है तथा नगर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और “स्वच्छ पूर्णिया–सुंदर पूर्णिया” के संकल्प को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
#cmsamrst
#samratchoudhary
4 views | Purnia, Bihar | Sep 24, 2026