समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1491,
दिनांक 24/9/2026,
==================
सुरक्षित, स्वच्छ और जलवायु अनुकूल विद्यालयों के निर्माण हेतु प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित:-
विद्यालयों में बुनियादी ढांचा मजबूत करने, स्वच्छता सुनिश्चित करने और उन्हें पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को आदर्श रामानंद मध्य विद्यालय, गढ़बनैली में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यूनिसेफ (UNICEF) और फिया फाउंडेशन (Phia Foundation) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के चार प्रखंडों से चुने गए 30 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा एक-एक नोडल शिक्षक ने भाग लिया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान यूनिसेफ के प्रतिनिधि कर्मवीर कुमार एवं फिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि युगल किशोर, उत्तम कुमार एवं मोनी मिश्रा ने शिक्षकों को विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विकास और उनके सही रखरखाव की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि विद्यालय का वातावरण ऐसा होना चाहिए जो बच्चों के लिए पूर्णतः सुरक्षित, समावेशी और स्वास्थ्यवर्धक हो।
कार्यक्रम में क्रमशः मुख्य विषयों और पहलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
स्वच्छता एवं स्वच्छता स्टेशन:- बाल-बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हाथ धुलाई स्टेशन की स्थापना और बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय एवं मूत्रालय क्षेत्रों में आवश्यक सुधारात्मक बदलाव।
समावेशी ढांचा एवं सहेली कक्ष:- दिव्यांग बच्चों के अनुकूल सुगम शौचालयों का निर्माण तथा बालिकाओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 'सहेली कक्ष' का संचालन।
पर्यावरण एवं जल संरक्षण:- वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) प्रणाली, कचरा प्रबंधन के लिए कंपोस्ट पिट का निर्माण और रिसाइकिल कॉर्नर का विकास।
पोषण एवं हरियाली:----- विद्यालयों में पोषण वाटिका (Nutritional Garden) तैयार करने पर बल, ताकि बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़े।
प्रशिक्षण के अंत में उपस्थित प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में इन मानकों को लागू कर उन्हें मॉडल स्वच्छ और जलवायु-अनुकूल विद्यालय के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
4 views | Purnia, Bihar | Sep 24, 2026