समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1483,
दिनांक 24/9/2026,
==================
रूपौली रेफरल अस्पताल में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु शिविर आयोजित:-
140 लाभार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण:-
--------------------------
जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश के आलोक दिनांक 24.09.2026 को रूपौली प्रखंड अंतर्गत रेफरल अस्पताल में दिव्यांगजनों का UDID (Unique Disability ID) कार्ड बनाने हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के दिव्यांगजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन,शिक्षा और रोजगार में आरक्षण जैसे लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है।
शिविर की मुख्य उपलब्धियां एवं विशेषताएं:--
140 दिव्यांगजनों का परीक्षण- शिविर में प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 140 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कर UDID कार्ड निर्माण हेतु प्रतिवेदन तैयार किया गया।
पुराने प्रमाण पत्रों का डिजिटल नवीनीकरण: 18 ऐसे दिव्यांगजनों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनके पास पूर्व से दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध था।
ऑफलाइन निर्गत इन प्रमाण पत्रों का चिकित्सकों द्वारा भौतिक सत्यापन/प्रमाणीकरण कर पोर्टल पर प्रविष्टि की जा रही है।
विभिन्न दिव्यांगता श्रेणियों का परीक्षण:-- अस्थि दिव्यांगता, दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से पीड़ित आवेदकों का सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।
विशेष सुविधाएं: गंभीर रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए शिविर स्थल पर सुगम आवागमन एवं विशेष सहायता की व्यवस्था की गई।
प्रशासनिक अनुश्रवण एवं सहयोग:-----
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार शिविर का सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण श्री अमरेश कुमार (प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया) द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया।
शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रखंड स्तरीय कर्मियों यथा—पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को जन-जागरूकता एवं मोबिलाइजेशन का दायित्व सौंपा गया था।
शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रखंड प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन, पूर्णिया दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान और समावेशन के लिए प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#cmsamrat
#samratchoudhary
4 views | Purnia, Bihar | Sep 24, 2026