समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1480,
दिनांक: 24/9/2026,
==================
'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत पूर्णिया के विभिन्न नगर निकायों में चलाया गया सघन सफाई अभियान:-
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के दिशा-निर्देश के आलोक में जिले के सभी नगर निकायों में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक "स्वच्छता ही सेवा" अभियान सघन रूप से चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को जिले के नगर पंचायत चम्पानगर
में सफाई -सह- जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और नगर निकायों को पूरी तरह से स्वच्छ एवं गंदगी मुक्त बनाना है।सफाई का कार्य मुख्य सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों, आवासीय परिसरों और प्रमुख सड़कों की विशेष सफाई की गई।
जिला प्रशासन पूर्णिया आम नागरिकों से अपील करता है कि इस माह भर चलने वाले "स्वच्छता ही सेवा" अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास के वातावरण को साफ एवं सुंदर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#cmsamrat
#samratchoudhary
22 views | Purnia, Bihar | Sep 24, 2026