समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1481,
दिनांक 24/9/2026,
==================
नगर पंचायत मीरगंज में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत सफाई कर्मियों के लिए लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर:
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश के आलोक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहें "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर पंचायत मीरगंज परिसर में सफाई कर्मियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर (हेल्थ चेकअप कैंप) का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य:- शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले अग्रिम पंक्ति के स्वच्छता सैनिकों (सफाईकर्मियों) के स्वास्थ्य की रक्षा एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करना है।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान नगर पंचायत मीरगंज के सभी सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई।
चिकित्सकों की टीम द्वारा मुख्य रूप से:---
सामान्य शारीरिक जांच (रक्तचाप, शर्करा/शुगर, तापमान एवं हीमोग्लोबिन,
श्वसन एवं त्वचा संबंधी जांच,
आंखों की सामान्य जांच
की गई तथा आवश्यकता अनुसार कर्मियों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
डॉक्टरों की टीम ने सफाई कर्मियों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों (मास्क, ग्लव्स, बूट्स) के उपयोग तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया।
नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने बताया कि "स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़े का उद्देश्य केवल स्वच्छता बनाए रखना ही नहीं, बल्कि इस कार्य में दिन-रात जुटे सफाई मित्रों के कल्याण का ध्यान रखना भी है।
जब हमारे सफाई कर्मी स्वस्थ रहेंगे, तभी एक स्वच्छ और स्वस्थ मीरगंज का सपना साकार हो सकेगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम तथा बड़ी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित थे।
#cmsamrat
#सम्राटचौधरी
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
11 views | Purnia, Bihar | Sep 24, 2026