डूंगरपुर: डूंगरपुर में कबड्डी खिलाड़ी अपहरण कांड का खुलासा, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
डूंगरपुर जिले में कबड्डी खिलाड़ी के अपहरण और फिरौती मामले का दोवड़ा थाना पुलिस ने खुलासा किया है। 25 अक्टूबर 2025 को दर्ज रिपोर्ट के अनुसार युवक को कोलखण्डा से कार में अगवा कर 1.20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। परिजनों से 70 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए गए। एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर पुलिस ने भावेश, ललित सहित पांच को गिरफ्तारकिया।