ज्ञानपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर में विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की चर्चा
ज्ञानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ में विधान सभा घेराव कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मकसूद खान ने पूरी जिम्मेदारी के साथ घेराव कार्यक्रम में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।