ज्ञानपुर: राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा की अध्यक्षता में 11 बालिकाओं का जन्मदिन मनाया गया
राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा की अध्यक्षता में महिला विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय प्रथम मिल्की में 11 बच्चियों के नाम केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सदस्य प्रतिभा कुशवाहा द्वारा अभिभावकों को मिठाई और बेबी किट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।