ज्ञानपुर: भदोही पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
भदोही जिले के थाना कोईरौना पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित पाण्डेय के रूप में हुई है, जो ग्राम बेरवा पहाड़पुर का निवासी है। घटना दिनांक 11.12.2024 को हुई थी, जब आरोपी ने अपने भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।