ज्ञानपुर: भदोही बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर रखी विभिन्न मांगें
भदोही बार एसोसिएशन ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगें रखी हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यदत्त पाण्डेय और महासचिव सुरजीत सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन भवन के निर्माण के लिए बजट आवंटित करने, किशोर न्यायालय को मुख्यालय पर शिफ्ट करने और जौनपुर के चार थाने को भदोही में शामिल करने की मांग की गई।