ज्ञानपुर: भदोही के बेसिक शिक्षा अधिकारी को लखनऊ में किया गया सम्मानित
भदोही जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया गया।शासन की महत्वपूर्ण योजना पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन में भदोही जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।