अरवल: समाहरणालय सभा कक्ष में डीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर बैठक आयोजित
Arwal, Arwal | May 22, 2025 जिला पदाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर बैठक आयोजित हुई। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत कार्ड निर्माण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड से कवर किया जाए, चाहे उनकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति कोई भी हो ।