अरवल: ज़िला पदाधिकारी ने ग्राम कचहरी सचिवों को नियोजन पत्र सौंपा
Arwal, Arwal | May 22, 2025 गुरुवार दोपहर 3:00 बजे जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने अपने कार्यालय कक्ष में ग्राम कचहरी सचिव पद पर चयनित तीन अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने चयनित सचिवों को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरियाँ ग्रामीण न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं।