अरवल: अरवल बस स्टैंड से जनकपुर धाम होते हुए बैदराबाद तक दो दशक बाद बनेगी सड़क, विधायक महानंद सिंह ने कार्य किया शुभारंभ
Arwal, Arwal | May 22, 2025 अरवल विधानसभा क्षेत्र में दो दशक बाद अरवल बस स्टैंड से जनकपुर धाम होते हुए बैदराबाद तक सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। यह कार्य विधायक महानंद सिंह की अनुशंसा और प्रयासों से ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। कार्यारंभ के अवसर पर विधायक के साथ स्थानीय नेता व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।