टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक हुई आयोजित, ज़िला कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष मे टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने टीएल,सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त लंबित पत्रों की अधिकारिवार समीक्षा कर सभी लंबित शिकायतो के शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित जनाकांक्षा पोर्टल पर लंबित जनसुनवाई के निराकरण कर जबाव दर्ज कराए।