मेहनगर: एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अखिल भारतीय एससी एसटी कर्मचारी एसोसिएशन ने किया विरोध
आजमगढ़ जनपद के अंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय एससी एसटी कर्मचारी एसोसिएशन ने एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को लेकर विरोध किया । सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर पर दिए फैसले को असंवैधानिक बताया । एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया ।